फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Murdered in Jagraon, case registered against one

Punjab: युवक का कत्ल कर अंतिम संस्कार करने की कोशिश में थे दोस्त, श्मशानघाट के चौकीदार के शक ने खोला राज

Fri, 19 May 2023 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 May 2023 02:08 PM IST
सार

काका शर्मा शराब पीने का आदी था और अधिकतर घर से बाहर सड़क पर ही रहता था। काका शर्मा के साथ तेजिंदरपाल सिंह उर्फ मद्दी और कुछ अन्य लोग भी रहते थे। गुरुवार रात काका शर्मा की किसी दुकान के बाहर मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।

विज्ञापन
Man Murdered in Jagraon, case registered against one
जगरांव में युवक की हत्या। - फोटो : demo pic

विस्तार

जगरांव में कुछ लोगों ने अपने साथी को पीट कर मौत के घाट उतार दिया और सुबह शव को रेहड़े पर लाद कर श्मशानघाट ले गए। वहां बिना दस्तावेज के अंतिम सस्कार से मना कर दिया गया। इसके बाद आरोपी शव को दोबारा रेहडे़ पर लादकर साइंस कॉलेज के समीप श्मशानघाट में ले आए। वहां शव पर चोट के निशान देख कर श्मशानघाट के चौकीदार ने इसकी सूचना कमेटी के प्रधान को दी। चौकीदार ने अंतिम सस्कार करने आए मृतक के साथियों को प्रधान से लकड़ी की पर्ची लाने को कहा। इस दौरान प्रधान ने जगरांव सिटी पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने श्मशानघाट पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान 48 वर्षीय काका शर्मा के तौर पर हुई है। काका शर्मा बेघर था और सड़क पर ही रहता था। थाना सिटी जगरांव में मृतक के भांजे संदीप कुमार वासी अगवाड लधायी की शिकायत पर तेजिंदरपाल सिंह वासी अगवाड रडा के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


शराब पीने का आदी था काका शर्मा
संदीप शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका मामा काका शर्मा शराब पीने का आदी था और अधिकतर घर से बाहर सड़क पर ही रहता था। काका शर्मा के साथ तेजिंदरपाल सिंह उर्फ मद्दी और कुछ अन्य लोग भी रहते थे। गुरुवार रात काका शर्मा की किसी दुकान के बाहर मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। उन्होंने नजदीक स्थित गौशाला के सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि सम्मी करियाना स्टोर के बाहर रात के समय तेजिंदरपाल सिंह उर्फ मद्दी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर काका शर्मा को बुरी तरह पीट रहा था। सुबह तेजिंदरपाल दोबारा घटनास्थल पर आया और काका शर्मा के शव को देख कर लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी पुलिस अब तेजिंदरपाल सिंह उर्फ मद्दी से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों का पता लगाने में जुट गई है। शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि वह पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रहे हैं। उसने बताया कि मामा काका शर्मा कभी कभार उनके घर खाना खाने आते थे। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। लगता है कि शराब के नशे में हुए झगडे़ में आरोपियों ने उसके मामा काका शर्मा को मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बहुत जल्दी कारण का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed