Punjab: युवक का कत्ल कर अंतिम संस्कार करने की कोशिश में थे दोस्त, श्मशानघाट के चौकीदार के शक ने खोला राज
काका शर्मा शराब पीने का आदी था और अधिकतर घर से बाहर सड़क पर ही रहता था। काका शर्मा के साथ तेजिंदरपाल सिंह उर्फ मद्दी और कुछ अन्य लोग भी रहते थे। गुरुवार रात काका शर्मा की किसी दुकान के बाहर मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरांव में कुछ लोगों ने अपने साथी को पीट कर मौत के घाट उतार दिया और सुबह शव को रेहड़े पर लाद कर श्मशानघाट ले गए। वहां बिना दस्तावेज के अंतिम सस्कार से मना कर दिया गया। इसके बाद आरोपी शव को दोबारा रेहडे़ पर लादकर साइंस कॉलेज के समीप श्मशानघाट में ले आए। वहां शव पर चोट के निशान देख कर श्मशानघाट के चौकीदार ने इसकी सूचना कमेटी के प्रधान को दी। चौकीदार ने अंतिम सस्कार करने आए मृतक के साथियों को प्रधान से लकड़ी की पर्ची लाने को कहा। इस दौरान प्रधान ने जगरांव सिटी पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने श्मशानघाट पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।
मृतक की पहचान 48 वर्षीय काका शर्मा के तौर पर हुई है। काका शर्मा बेघर था और सड़क पर ही रहता था। थाना सिटी जगरांव में मृतक के भांजे संदीप कुमार वासी अगवाड लधायी की शिकायत पर तेजिंदरपाल सिंह वासी अगवाड रडा के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शराब पीने का आदी था काका शर्मा
संदीप शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका मामा काका शर्मा शराब पीने का आदी था और अधिकतर घर से बाहर सड़क पर ही रहता था। काका शर्मा के साथ तेजिंदरपाल सिंह उर्फ मद्दी और कुछ अन्य लोग भी रहते थे। गुरुवार रात काका शर्मा की किसी दुकान के बाहर मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। उन्होंने नजदीक स्थित गौशाला के सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि सम्मी करियाना स्टोर के बाहर रात के समय तेजिंदरपाल सिंह उर्फ मद्दी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर काका शर्मा को बुरी तरह पीट रहा था। सुबह तेजिंदरपाल दोबारा घटनास्थल पर आया और काका शर्मा के शव को देख कर लौट गया।
सिटी पुलिस अब तेजिंदरपाल सिंह उर्फ मद्दी से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों का पता लगाने में जुट गई है। शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि वह पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रहे हैं। उसने बताया कि मामा काका शर्मा कभी कभार उनके घर खाना खाने आते थे। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। लगता है कि शराब के नशे में हुए झगडे़ में आरोपियों ने उसके मामा काका शर्मा को मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बहुत जल्दी कारण का खुलासा कर दिया जाएगा।