{"_id":"6567076d5341b3f90d08d644","slug":"man-commit-suicide-in-village-aulakh-of-faridkot-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot News: तलाकशुदा प्रेमिका ने शादी करने से किया इनकार, आहत युवक फंदे से लटका, कोटकपूरा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot News: तलाकशुदा प्रेमिका ने शादी करने से किया इनकार, आहत युवक फंदे से लटका, कोटकपूरा का मामला
Wed, 29 Nov 2023 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 Nov 2023 03:15 PM IST
सार
गांव औलख की कुलदीप कौर ने बताया कि उसने अपने देवर के बेटे बलजिंदर सिंह को गोद लिया हुआ था। बलजिंदर सिंह की गांव की एक लड़की के साथ बातचीत थी, जिसकी करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और तलाक के बाद वह उसके बेटे के साथ शादी करवाने की बात करती रहती थी।
विज्ञापन
मृतक बलजिंदर सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा के गांव औलख में प्रेमिका द्वारा शादी करवाने से इनकार करने पर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई और इस मामले में पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर गांव की रहने वाली तलाकशुदा लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के शव का बुधवार को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया गया और उसे वारिसों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस को दिए बयान में गांव औलख की कुलदीप कौर ने बताया कि उसने अपने देवर के बेटे बलजिंदर सिंह को गोद लिया हुआ था। बलजिंदर सिंह की गांव की एक लड़की के साथ बातचीत थी जिसकी करीब 3 साल पहले शादी हुई थी और तलाक के बाद वह उसके बेटे साथ शादी करवाने की बात करती रहती थी।
विज्ञापन
उस लड़की ने कुछ दिन पहले उसके बेटे से शादी करवाने से इनकार कर दिया था जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसकी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन