फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Major action by Punjab Police: BKI terror module busted in Amritsar, two arrested and one injured

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार और एक घायल

Sun, 01 Jun 2025 01:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 01 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

पुलिस ने गुरलाल सिंह उर्फ हरमन के खुलासे के आधार पर अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

विज्ञापन
Major action by Punjab Police: BKI terror module busted in Amritsar, two arrested and one injured
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकी और जबरन वसूली मॉड्यूल को ध्वस्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में बीकेआई के सक्रिय ऑपरेटिव जीवन फौजी के दो साथियों, तरनतारन के वेरोवाल निवासी करजप्रीत सिंह और गोइंदवाल साहिब निवासी गुरलाल सिंह उर्फ हरमन को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जीवन फौजी पंजाब के सीमावर्ती जिलों में व्यक्तियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली का रैकेट चला रहा था। उसने करजप्रीत और गुरलाल को .30 बोर की पिस्तौल उपलब्ध कराई थी और उन्हें अमृतसर में एक फर्नीचर की दुकान पर गोलीबारी करने का निर्देश दिया था। यह गोलीबारी जबरन वसूली के प्रयास का हिस्सा थी, जिसमें जीवन फौजी ने दुकान मालिक के कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार से फिरौती की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरलाल सिंह उर्फ हरमन के खुलासे के आधार पर अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में गुरलाल के बाएं पैर में गोली लगी, और उसे तुरंत अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और इस आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed