फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth who came out on bail from jail attacked, fired in the air

जेल से जमानत पर बाहर आए युवक पर किया हमला, हवा में चलाईं गोलियां

Thu, 03 Jun 2021 07:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Youth who came out on bail from jail attacked, fired in the air
जवाहर नगर कैंप में बुधवार की देर रात को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब जमानत पर जेल से बाहर आए हुए युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं दोनों गुटों की तरफ से पत्थरबाजी की गई और एक दूसरे पर हमला किया गया। इस दौरान एक गुट के युवकों ने हवा में गोलियां भी चला दी। मगर गोलियां चलाने की बात की किसी ने पुष्टि नहीं की। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राम और लखन के साथ साथ दूसरी तरफ दीप ग्रुप है। राम के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज है। उसकी दीपू ग्रुप के साथ रंजिश चल रही थी। वह 17 मई को जेल से बाहर आया था। जबकि उसका साथी लखन अभी जेल में ही है। बुधवार को वह बस स्टैंड के पास खड़ा था। इसी दौरान राम की बस स्टैंड के पास कहासुनी हो गई। दीपू, गग्गू, और कालू के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान राम वहां भाग निकला और सीधे घर आ गया। उसने अपनी मां को बताया और वहां से निकल गया। कुछ समय बाद आरोपी अपने साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर आए और आते ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने तेजधार हथियार भी लहराए। उसके बाद हवा में गोलियां चलाई और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि दोनों गुटों में काफी समय से रंजिश चल रही थी। जिस कारण एक दूसरे की जान के प्यासे बने हुए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है। थाना डिविजन पांच के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed