फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth Congressmen arrived to gherao BJP's national president on the issue of inflation

महंगाई के मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का घेराव करने पहुंचे यूथ कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

Sat, 14 May 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth Congressmen arrived to gherao BJP's national president on the issue of inflation
लुधियाना में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विरोध करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के महानगर दौरे के दौरान यूथ कांग्रेसियों ने महंगाई के मुद्दे पर उनका घेराव करने की कोशिश की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को होटल पार्क प्लाजा से सड़क मार्ग के जरिये चंडीगढ़ रोड स्थित ग्लाडा ग्राउंड में कार्यकर्ता सम्मेलन में जाना था। इस बीच समराला चौक पर यूथ कांग्रेसियों ने महंगाई के मुद्दे पर उनके घेराव की तैयारी कर ली। भाजपा अध्यक्ष के घेराव की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारियों की सांसें फूल गईं और उन्होंने शिंगार सिने रोड पर बैरिकेड लगाकर यूथ कांग्रेसियों को रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन यूथ कांग्रेसी समराला चौक के बीच धरना लगाना चाहते थे। इस दौरान यूथ कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो कांग्रेस प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों, जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान योगेश हांडा सहित सभी यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने बसों में डाला और गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात है कि यूथ कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर ले जाने के लिए पंजाब पुलिस ने रोडवेज की बसों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और पेट्रोल का रेट लगातार बढ़ रहा है। दोनों जनता की जरूरत है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार देश के लोगों को धर्म के नाम पर लड़ा रही है। कभी मंदिर के नाम पर लड़ाने की कोशिश की जा रही है तो कभी मस्जिद के नाम पर। इसके साथ अब ताजमहल और कुतुबमिनार के नाम पर लड़ाना शुरू कर दिया है। मोदी सरकार लोगों के सामान्य मुद्दे की तरफ ध्यान भी नहीं दे रही और धक्केशाही कर रही है। योगेश हांडा ने बताया कि यूथ वर्कर शांतिमय प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने भारी संख्या में फोर्स तैनात कर खुद ही लोगों में दहशत फैला दी और चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी। अब पंजाब पुलिस धक्केशाही कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। यूथ कांग्रेसी समराला चौक पर प्रदर्शन करना चाहते थे। जब तक मोदी सरकार महंगाई कम नहीं करेगी, तब तक यूथ कांग्रेस सड़कों पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनाउंसमेंट कर कांग्रेसियों से शांत रहने की अपील की
जेसीपी रवचरण सिंह बराड़ ने धरनास्थल पर पहुंच कर कांग्रेसियों से शांत रहने की अपील की और कहा कि वह बैरिकेडिंग से दूर हटें, ताकि माहौल न खराब हो। उन्होंने कई बार समझाया, लेकिन नहीं समझे तो गिरफ्तार कर लिया गया। जेसीपी ने कहा कि यूथ कांग्रेसियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर ले जाने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का समराला चौक से काफिला निकला तो वहां डीसीपी ट्रैफिक सोम्या मिश्रा खुद मौजूद रहीं और सीनियर अधिकारियों की अगुवाई में काफिला निकालकर रैली स्थल पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed