फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth Akali Dal senior vice president arrested in 24 lakh bribe case

Ludhiana News: 24 लाख रिश्वत मामले में यूथ अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 08:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Youth Akali Dal senior vice president arrested in 24 lakh bribe case
-चाचा के साथ चल रहे जमीन विवाद का फैसला हक में करवाने के लिए रिश्वत देने का आरोप
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। रायकोट के एसडीएम दफ्तर में सामने आए 24 लाख रुपये के रिश्वत मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को झोरडां के यूथ अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व शेलर मालिक सुखजीत सिंह उर्फ बग्गी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर चाचा के साथ चल रहे जमीन विवाद का फैसला अपने हक में करवाने के लिए रिश्वत देने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली के रीडर जतिंदर सिंह नीटा को रिश्वत के 24.06 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस विभाग ने एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली को भी नामजद किया था।
विजिलेंस ने सुखजीत सिंह बग्गी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रीडर जतिंदर सिंह नीटा का रिमांड भी तीन दिन बढ़ा दिया गया है। वहीं, विजिलेंस ने एसडीएम दफ्तर में तैनात एक महिला कर्मचारी से भी पूछताछ शुरू कर दी है। 12 जून को बड़ैच गांव की एनआरआई संदीप कौर, झोरडां के सुखजीत सिंह बग्गी निवासी और जट्टपुरा रघबीर सिंह के जमीन मामलों की सुनवाई थी। संदीप कौर उसके भाई अमनदीप सिंह और पिता सुखदेव सिंह ने रिश्वत देने से साफ इन्कार करते हुए इस मामले को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है। एसडीएम कोहली ने संदीप कौर के हक में फैसला दिया था, जिसके बाद उनके विरोधी ने रिश्वत के आरोप लगाए थे। संदीप कौर का अपने ताया एनआरआई बलदेव सिंह के साथ सात एकड़ जमीन को लेकर केस चल रहा था।
विज्ञापन

सुखजीत सिंह बग्गी का अपने चाचा हरदेव सिंह के साथ 17 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक को लेकर एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली की अदालत में केस चल रहा है। रविवार शाम बग्गी को विजिलेंस के लुधियाना दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था, उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस को जानकारी मिली है कि नीटा 25 साल से एसडीएम दफ्तर के स्टेनो कम रीडर की कुर्सी पर डटा था। दिसंबर 2026 में उसे रिटायर होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कोहली के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को दी हरी झंडी
गृह विभाग ने एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को हरी झंडी दे दी है। कोहली को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के अलावा बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वह अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article