फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   younger, sister, acid, Ludhiana

छोटी बहन पर भी दी थी तेजाब डालने की धमकी

Fri, 04 Apr 2014 10:28 PM IST
लुधियाना।
लुधियाना। Updated Fri, 04 Apr 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
younger, sister, acid, Ludhiana
रायकोट के गांव भैणी में तेजाब डालने से झुलसी छात्रा ने बताया कि आरोपी हरिंदर ने वारदात से दो दिन पहले उसे रास्ते में रोक लिया था। आरोपी ने उस दिन भी उस पर शादी के लिए दबाव बनाया था और धमकी दी थी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह उसके साथ-साथ उसकी छोटी बहन पर भी तेजाब डाल देगा।
विज्ञापन


यह सारी बात उसने अपनी दादी को भी बताई थी। जिस दिन आरोपी ने उस पर तेजाब फेंका उसी दिन पीड़ित की दादी पुलिस अधिकारियों के पास आरोपी युवक के खिलाफ धमकियां देने की शिकायत देकर आई थी। वहां से आते ही युवक ने उसपर तेजाब डाल दिया। पीड़ित छात्रा शुक्रवार को भी हलवारा स्थित सेंटर में अपनी दसवीं की कक्षा का पेपर देने के लिए डॉक्टरों की इजाजत लेकर परिजनों के साथ गई थी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी अमरजीत कौर ने कहा कि आरोपी युवक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक के पिता दलजीत सिंह और मां किरणदीप कौर अब भी फरार हैं। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी युवक को तेजाब उसके परिजनों ने ही लाकर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed