फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Young man commits suicide under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

Tue, 17 May 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide under suspicious circumstances
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल के सुभाष नगर इलाके में रहने वाले अफरोज (18) ने सोमवार की रात को अपने कमरे में संदिग्ध हालात में फंदा लगा जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका साथी उसे बुलाने कमरे में आया। शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा और चौकी सुभाष नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी चौकी सुभाष नगर के इंचार्ज गुरदियाल सिंह ने बताया कि अफरोज मूल रूप से बिहार के जिला मोतीहारी स्थित गांव महादेवा का रहने वाला था। अफरोज यहां एक फैक्टरी में लेबर का काम करता था। वह यह पर किराए के मकान पर रहता था। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक अफरोज पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इस कारण वह किसी से भी बातचीत नहीं कर रहा था। सोमवार को अफरोज फैक्टरी से काम खत्म कर अपने कमरे में आ गया था। इसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कुछ समय के बाद अफरोज का साथी जब कमरे में दाखिल हुआ तो अफरोज फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद अफरोज के साथी ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed