{"_id":"670eb23b01c8f2be58081d73","slug":"young-man-beaten-on-suspicion-of-reporting-drug-trafficking-to-police-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-107023-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: नशा तस्करी की शिकायत पुलिस को करने के शक में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: नशा तस्करी की शिकायत पुलिस को करने के शक में युवक को पीटा
Tue, 15 Oct 2024 11:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नशा तस्करी की शिकायत पुलिस से करने के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को थ्रीके रोड इलाके में स्थित पार्क में बंधक बनाकर पीट दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सराभा नगर पुलिस को दी। पड़ताल के बाद आरोपियों की पहचान गांव अयाली कलां निवासी अमनदीप सिंह, बाबा नंद सिंह नगर निवासी गुरिंदर सिंह, गांव दाखा निवासी दुल्ला, अयाली चौक निवासी काकी और काका के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।
एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि पीड़ित दीपक कुमार ने उनके पास शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने बताया कि वह अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। जब वह अयाली चौक के नजदीक पहुंचा तो आरोपी अपनी-अपनी बाइक पर आए और जबरदस्ती उसे उठाकर थ्रीके रोड स्थित पार्क में ले गए। वहां पर पहुंचकर आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी उसे वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी नशा करते हैं और बेचते भी हैं। इस कारण आरोपियों को उस पर शक है कि वह पुलिस को उनके खिलाफ सूचना देता है। इस वजह से पुलिस उन पर रेड करती है। इसी रंजिश में आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।