फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   You and several Congress workers joined the BJP; Rajneesh Dhiman welcomed you.

Ludhiana News: आप और कांग्रेस के कई वर्कर भाजपा में शामिल, रजनीश धीमान ने किया स्वागत

Thu, 25 Dec 2025 07:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
You and several Congress workers joined the BJP; Rajneesh Dhiman welcomed you.
लुधियाना। लुधियाना दक्षिणी हलके के शिमलापुरी मंडल/सर्कल में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई वर्करों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान और मंडल अध्यक्ष राजीव वर्मा की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर रजनीश धीमान ने दशमेश, निखिल कुमार, धीरज कुमार, रोहित पॉल, गुलशन कुमार, विशाल राणा, लवप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, पवित्र सिंह, ईशान गर्ग, गुरदीप सिंह और करणवीर सिंह को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों को देखते हुए हर कोई पार्टी का सदस्य बनने को उत्सुक है।
विज्ञापन

धीमान ने कहा कि भाजपा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देती है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जनता 2027 में भाजपा की सरकार चाहती है। उन्होंने बताया कि लोग अपने बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए भाजपा को विकल्प के रूप में देख रहे हैं और यही कारण है कि कई वर्कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed