{"_id":"60d0ac7b8ebc3e341779cb6d","slug":"yoga-day-celebrations-ludhiana-news-pkl4174325189","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्वस्थ रहना है, तो योग को बनाएं जीवन का हिस्सा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्वस्थ रहना है, तो योग को बनाएं जीवन का हिस्सा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला/लुधियाना/जालंधर। पंजाब भर में मंगलवार को विभिन्न शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं ने योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान जहां लोगों ने योग किया, वहीं उन्हें स्वस्थ रहने संबंधी जागरूक भी किया गया। यह भी संदेश दिया गया कि स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।
3 पंजाब एयर स्कवार्डन एनसीसी पटियाला के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन राजेश शर्मा की अगुवाई में 1370 एनसीसी कैडेट्स ने अपने घरों से ऑनलाइन योग दिवस मनाया। इसके साथ ही भारत विकास परिषद ने सर्वहितकारी विद्या मंदिर के प्रांगण में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। परिषद के राष्ट्रीय मंत्री संगठन हरिंदर गुप्ता ने कहा कि योग भारतवर्ष की पूरी मानवता को एक अनमोल देन है।
भारतीय रेलवे की इकाई डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना ने योग दिवस पर डीएमडब्ल्यू के अधिकारियों व कर्मचारियों और उनके परिवारों को लिंक प्रदान किया। इसके माध्यम से उन्हें जोड़कर ऑनलाइन योग करवाया गया। प्रमुख मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एसएन दुबे ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है।
विज्ञापन
लुधियाना में सुबह सवेरे से ही पार्कों में लोग योग करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। इसके अलावा कुछ ने घर में रहकर ही योग किया। इस दौरान कई पार्कों में योग करने के लिए शिविर लगाए गए थे। योग दिवस पर लुधियाना के साथ जगरांव, खन्ना सहित अन्य सभी शहरों में शिविर लगाए गए।
इसके साथ ही जालंधर के हंसराज महिला महाविद्यालय, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंश में भी विद्यार्थियों ने योग किया। महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन और ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा के नेतृत्व में विश्व योग दिवस मनाया गया। इसके अलावा सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के नार्थ कैंपस, साउथ कैंपस, सीटी पब्लिक स्कूल व सीटी वर्ल्ड स्कूल के साथ डिप्स कॉलेज ऑफ ढिलवां में ऑनलाइन योग करवाया। वहीं, मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज और इनोसेंट हार्टस के पांचों स्कूलों में योग दिवस मनाया गया। एपीजे आईएमटी ने योग दिवस पर वेबिनार किया।