फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman Withdraw her Complaint Against Lok Insaaf Party chief MLA Simarjit Singh Bains

पंजाब: विधायक बैंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने वापस ली शिकायत, अकाली-कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप 

Thu, 21 Oct 2021 05:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

शिकायत वापस लेने वाली महिला ने साफ कहा कि कांग्रेसी नेता कड़वल और शिअद नेता ढांडा के दबाव के चलते उसने शिकायत दी थी। वहीं कांग्रेस नेता प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले में अपना पक्ष रखेंगे। 

विज्ञापन
Woman Withdraw her Complaint Against Lok Insaaf Party chief MLA Simarjit Singh Bains
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोक इंसाफ पार्टी (लिप) प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह को कुछ राहत मिल गई है। उनके खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। शिकायत वापस लेने के बाद महिला ने कांग्रेसी नेता कंवलजीत सिंह कड़वल और हलका आत्मनगर से शिअद प्रत्याशी हरीश राय ढांडा पर आरोप जड़ते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा कर दिया है। शिकायतकर्ता का साफ कहना है कि दोनों नेताओं के दबाव के चलते उसने शिकायत दी थी। वहीं, विधायक बैंस पर पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा चुकी एक अन्य पीड़िता आज भी अपने स्टैंड पर कायम है। वह विधायक की गिरफ्तारी को लेकर अब भी पुलिस कमिश्नर दफ्तर के चक्कर लगा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: सुखबीर बादल ने चन्नी से पूछा- की कित्ता? इसी सवाल पर कांग्रेस विधायक ने युवक को पीटा था
विज्ञापन


सबसे पहले एक महिला ने विधायक बैंस के खिलाफ दफ्तर में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप जड़ा था। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर दफ्तर में दी थी। पीड़िता का आरोप था कि 4 अगस्त 2020 से एक अक्तूबर 2020 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस पीड़िता की शिकायत को जांच के नाम पर लटकाती रही। आखिरकार पीड़िता के पक्ष में शिअद नेता भी मैदान में उतर आए। पीड़िता ने स्थानीय अदालत में एक याचिका दायर की। 7 जुलाई 2021 को याचिका पर सुनवाई करते अदालत ने विधायक बैंस सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए। 15 जुलाई तक इसकी रिपोर्ट अदालत में पेश करने के लिए कहा गया। 12 जुलाई को पुलिस ने विधायक बैंस सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के बाद शहर निवासी एक अन्य महिला ने भी विधायक बैंस पर दुष्कर्म के आरोप जड़ते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। इस शिकायत पर भी पुलिस अभी जांच कर रही थी कि 20 अक्तूबर को उक्त महिला ने अपनी शिकायत को वापस ले लिया। शिकायत वापस लेने वाली महिला ने साफ कहा कि कांग्रेसी नेता कड़वल और शिअद नेता ढांडा के दबाव के चलते उसने शिकायत दी थी। जिसे वह अब वापस ले रही है। 

अभी इस मामले के सभी पत्ते खुल जाने दीजिए, आज इस पर कुछ भी नहीं कहना है। शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण का खुलासा करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस होगी। इसमें बताया जाएगा कि आखिरकार क्यों पीड़िता ने शिकायत वापस ली। इसके पीछे क्या क्या कारण थे। - कंवलजीत सिंह कड़वल, इंचार्ज हलका आत्मनगर 
 

विधायक बैंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाली पीड़िता को दबाने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया, हरियाणा में पीड़िता के बेटे पर एफआईआर दर्ज करवाई गई। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शिकायतकर्ता पर क्या-क्या दबाव नहीं बनाए होंगे। लगभग तीन माह से पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। मेरी पूरी हमदर्दी पीड़िता के साथ है। मैने सिर्फ उसकी मोरल सपोर्ट की थी।  - एडवोकेट हरीश राय ढांडा, सीनियर अकाली नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed