{"_id":"6543aa7e3b2a604ee80c12c8","slug":"woman-who-eloped-with-her-lover-was-murdered-by-her-lover-ludhiana-news-c-74-1-spkl1020-1996-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पति को धोखा देकर भागी पत्नी, अब प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, सेम नाले में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: पति को धोखा देकर भागी पत्नी, अब प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, सेम नाले में मिला शव
Thu, 02 Nov 2023 11:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:44 PM IST
सार
मलेरकोटला के एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि स्पेशल जांच टीम ने इस कत्ल की गुत्थी को दो दिन में सुलझाते हुए महिला के शव की पहचान की और अहमदगढ़ में छिपे कातिल शारिक अली को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विस्तार
पति को धोखा देकर भागी महिला को उसके प्रेमी मौत के घाट उतार दिया। महिला की पहचान फत्तो उर्फ नीसा के रूप में हुई। प्रेमी की पहचान शारिक अली उर्फ मोहम्मद अली उर्फ अली उर्फ तंदूर वाला के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व लुधियाना-खन्ना मार्ग पर गांव मंडियां के पूर्व सरपंच हरदीप सिंह के खेतों के समीप सेम नाले से फत्तो का शव मिला था। मलेरकोटला पुलिस ने शारिक अली को मंडी अहमदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। शारिक अली उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
मलेरकोटला पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे दबोच लिया। फत्तो का निकाह रायकोट निवासी आसिफ अली उर्फ आशु निवासी रायकोट जिला लुधियाना के साथ हुआ था। फत्तो ने शारिक के प्रेम जाल में फंसकर पति आसिफ अली को धोखा दिया था। फत्तो कुछ समय पहले शारिक अली के साथ भाग गई थी और मौत तक उसके साथ रही।
विज्ञापन
मलेरकोटला के एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि स्पेशल जांच टीम ने इस कत्ल की गुत्थी को दो दिन में सुलझाते हुए महिला के शव की पहचान की और अहमदगढ़ में छिपे कातिल शारिक अली को भी गिरफ्तार कर लिया है।