फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman taking a trip with her husband in Ludhiana molested

लुधियाना में पति के साथ सैर कर रही महिला से छेड़छाड़

Tue, 25 May 2021 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Woman taking a trip with her husband in Ludhiana molested
लुधियाना। डाबा के मैड दी चक्की इलाके में पति के साथ सैर करने के लिए निकली महिला से कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की। जब महिला और उसके पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर मैड कॉलोनी निवासी जोगा सिंह, विक्की सिंह, सन्नी, लक्की और शंकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी जोगा सिंह और विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी तीनों आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात खाना खाने के बाद पति के साथ सैर के लिए निकली थी। तभी पीछे से आ रहे आरोपियों ने मोबाइल पर उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने ऐसे करने से रोका तो आरोपियों ने उन्हें अपशब्द कहने शुरू कर दिए और अश्लील हरकतें कीं। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। डर के मारे दंपति ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed