फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman commits suicide, case filed against two including husband in bathinda

महिला ने खुदकुशी की, पति समेत दो पर केस दर्ज

Fri, 07 Aug 2020 05:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide, case filed against two including husband in bathinda
गांव सेखू निवासी एक महिला ने जहर निगल खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान बलजीत कौर के तौर पर हुई है। थाना रामां पुलिस ने मृतका के भाई जगसीर सिंह के बयान पर पति सरबजीत सिंह और उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बुर्ज काहन सिंह वाला जगसीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन बलजीत कौर की शादी गांव सेंखू निवासी सरबजीत सिंह के साथ हुई थी। उसने बताया कि उसके जीजा के गांव की ही युवती से संबंध थे। इसका विरोध करने पर जीजा उसकी बहन से मारपीट करता था। इससे परेशान बहन ने पांच अगस्त को जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि आरोपी पति सरबजीत सिंह और उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed