{"_id":"00398080e7da372d75e08dfa16d5fa3d","slug":"with-three-colleagues-wife-kill-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नाजायज रिश्तों में बाधा बना तो पत्नी ने कर दी हत्या'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नाजायज रिश्तों में बाधा बना तो पत्नी ने कर दी हत्या'
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 19 Jan 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन सिंह की पत्नी मनप्रीत का अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। जब इस बात का पता जीवन सिंह को लगा तो उसने मनप्रीत को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मानती नहीं थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस की मानें तो 15 जनवरी की रात को दोनों के बीच में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
इसके बाद मनप्रीत ने अपनी सहेली प्रवीण रानी व सोनू और एक अन्य के साथ मिल कर जीवन सिंह को रास्ते से हटाने की स्कीम बनाई।
जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह के दावे के मुताबिक इसके बाद निजी फैक्ट्री में काम कर रहे जीवन सिंह की पत्नी ने ही अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा और शव को ठिकाने लगाने की नीयत से उसे नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
डाबा इलाके में सोलह जनवरी की सुबह नहर से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद होने के मामले में रविवार को पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
पुलिस के दावे के मुताबिक पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी जीवन सिंह को हो चुकी थी। इसी वजह से जीवन सिंह की पत्नी ने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर गदा दबा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बाद में आरोपियों ने जीवन सिंह का शव सिधवां नहर में फेंक दिया। अगले दिन जब पुलिस को शव मिला तो पुलिस ने शव को अज्ञात समझ उसे पहचान के लिए सिविल अस्पताल अस्पताल में रखवा दिया।
पुलिस ने इस मामले में तरनतारन स्थित पट्टी में रहने वाले मृतक जीवन सिंह के भाई रणजीत सिंह की शिकायत पर जीवन सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर, प्रवीण रानी, सोनू व अन्य के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।