फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   wife Ludhiana Sumit Sharma youth swallowed poisonous substances

पत्नी से तंग आकर की थी सुमित शर्मा ने आत्महत्या

Mon, 23 Nov 2020 07:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
wife Ludhiana Sumit Sharma youth swallowed poisonous substances
लुधियाना। सलेम टाबरी के चंद्र नगर इलाके में रहने वाले सुमित शर्मा (45) ने पत्नी से तंग आकर जहर निगलकर जान दे दी थी। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिवार वालों ने थाना सलेम टाबरी के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया। इसके बाद पुलिस ने जालंधर के फिल्लौर स्थित कृष्णा कालोनी निवासी दर्शन कुमार की शिकायत पर सुमित की पत्नी पटियाला निवासी मोनू शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दर्शन कुमार ने आरोप लगाया कि मोनू शर्मा के पिता पटियाला में मुख्यमंत्री के नजदीकी के पास बतौर गनमैन तैनात हैं। उनके दबाव बनवाने के कारण ही मामला दर्ज नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन

दर्शन कुमार ने बताया कि उनके बेटे सुमित की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। काफी समय से उनका विवाद चल रहा था। पहले सुमित एक प्राईवेट कंपनी में काम करता था। कुछ समय से वह लुधियाना में रह रहा था और निजी कंपनी में ही काम कर रहा था। पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था। कुछ दिन से मोनू अपने मायके गई हुई थी। उनके बेटे पर कई तरह से दबाव बनाया जा रहा था। इसके कारण दो दिन पहले उसने जहर निगल लिया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत खराब हो गई। रविवार को उसकी मौत हो गई। दर्शन कुमार ने आरोप लगाया कि पहले तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पटियाला में आरोपी मोनू का पिता मुख्यमंत्री के नजदीकी के पास बतौर गनमैन तैनात है। जिस कारण वह दबाव बनवा रहा था। परिवार वालों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया तो कार्रवाई की गई। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed