Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Stamp duty evaded in 978 registration deeds; net tightens around two thousand people

Ludhiana News: 978 रजिस्ट्रियों में स्टांप ड्यूटी की हुई चोरी, दो हजार लोगों पर कसा शिकंजा

Thu, 12 Nov 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Stamp duty evaded in 978 registration deeds; net tightens around two thousand people
लुधियाना। महानगर में स्टांप ड्यूटी चोरी के बड़े मामले में पुलिस ने कमिश्नरेट, खन्ना और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मामले दर्ज किए हैं। वर्ष 2013 से 2016 के बीच हुई 978 रजिस्ट्रियों में संपत्तियों का मूल्य बाजार भाव से कम दिखाकर सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन

मामले में करीब दो हजार खरीदारों, विक्रेताओं और संदिग्ध लोगों पर शिकंजा कसा गया है। जांच में समराला की 351, माछीवाड़ा साहिब की 237, लुधियाना ईस्ट की 36, वेस्ट की 65, सेंट्रल की 82, साहनेवाल की 15, पायल की 25, सिद्धवां बेट की 33, रायकोट की 31 और जगराओं की 103 रजिस्ट्रियां संदिग्ध पाई गई हैं। शिकायतकर्ता सुभाष कुंद्रा कट्टी ने आरोप लगाया कि इस फर्जीवाड़े में भू-माफिया और कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत रही। हाईकोर्ट में चली कानूनी लड़ाई के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 82 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इससे पहले फरवरी और अगस्त में भी दो एफआईआर दर्ज कर 585 लोगों को नामजद किया था। शिकायतकर्ता ने 2016 के बाद की रजिस्ट्रियों की भी जांच कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed