{"_id":"602a75078ebc3ee9434b1f46","slug":"wife-beaten-broke-arms-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl4040276166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बैट से पीटकर बाजू तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को बैट से पीटकर बाजू तोड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दहेज का केस चलने के बावजूद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने चाहे। विरोध करने पर पति ने बैट से पीटकर पत्नी की बाजू तोड़ दी। थाना सलेम टाबरी ने महिला की शिकायत पर उसके पति प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसआई तमन्ना देवी ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक 2002 में उसकी शादी आरोपी से हुई थी। शादी के बाद आरोपी दहेज मांगने लगा। इस पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। 9 फरवरी की रात आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने चाहे। विरोध करने पर आरोपी न बैट से पत्नी की पिटाई कर बाजू तोड़ दी। आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।