फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Where did Raja saheb spend three hundred crores sangoor

राजा साहब तीन सौ करोड़ कहां खर्च किए बताएं:हरपाल चीमा

Fri, 07 Aug 2020 06:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Where did Raja saheb spend three hundred crores sangoor
संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : SANGOOR
आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राजा साहिब (मुख्यमंत्री) 300 करोड़ रुपये से अधिक राशि कोरोना महामारी को काबू करने पर खर्च किए जाने के दावे कर रहे हैं, परंतु खर्च किए कहां हैं? पंजाब के लोग इसखर्च का हिसाब मांगते हैं। कोरोना के लिए अब तक लोगों की तरफ से दान की कुल राशि और सरकार की तरफ से कुल और कहां कितना-कितना पैसा खर्च किया गया है, इस के संदर्भ में श्वेतपत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन

संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते चीमा ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले को लेकर राज्य की कैप्टन सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन एक हजार से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव मामलों का आना जहां बड़े खतरे का संकेत हैं, वहीं सरकार का कोरोना को लेकर किए प्रबंधों की भी पोल खुल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने पटियाला के सरकारी अस्पताल में एक कोरोना पीड़ित मरीज की मृतक देह 11 घंटे फर्श पर पड़े रहना, लुधियाना मेंकोरोना पीड़ित कारोबारी की बेड की खोज के दौरान ही मौत हो जाना, तरनतारन में कोरोना पीड़ित मरीज की तरफ से खटारा एंबुलेंस में चढ़ने से इंकार कर देना और बठिंडा, बरनाला आदि शहरों में कोरोना केयर सेंटरों की तरस योग्य हालत होना सरकार के प्रबंधों और दावों की हवा निकालते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स के 450 से अधिक जवानों के पॉजिटिव आने के बावजूद बड़े स्तर परे टेस्ट करवाने से भागना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सूबे में कोरोना केयर सेंटर खुद वेंटिलेटर पर हैं। इस मौके आप के जिलाध्यक्ष राजवंत सिंह घुल्ली, तपिंदर सिंह सोही, अमरदीप धांदरा, मनिंदर सिंह दिड़बा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed