फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   When stopped from playing hooter, the family was attacked, tried to mount the car

हूटर बजाने से रोका तो परिवार पर किया हमला, गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

Thu, 19 Aug 2021 11:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
When stopped from playing hooter, the family was attacked, tried to mount the car
फोकल प्वाइंट के गांव कोहाड़ा में एक युवक को गाड़ी में हूटर बजाने से रोका तो उसने अपने साथियों के साथ मिल परिवार पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पारिवारिक सदस्यों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। हमले चार साल का बच्चा भी घायल हो गया। पीड़ित परिवार हरजीत कौर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल करा दिया गया था। पुलिस ने हरजीत कौर की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मामले में गांव कोहाड़ा निवासी कुलविंदर सिंह, गुरसिमरन सिंह, रूबी, शरणजीत कौर और उसके बहनोई पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसवंत लाल ने बताया कि हरजीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी गुरसिमरन सिंह उनका पड़ोसी है और उसने अपनी स्विफ्ट गाड़ी में हूटर लगा रखा है। जिसे वो गली में तेज रफ्तार कार चलाते हुए बजाता है। सोमवार को हरजीत कौर के बेटे हरप्रीत सिंह ने उसे प्यार से समझाया कि ऐसा न किया करे। उसी बात पर भड़के आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने हरजीत कौर, बेटे हरप्रीत सिंह, बहू गुरदीप कौर और चार साल के पोते कर्मवीर सिंह पर गाड़ी चढ़ा कुचलने का प्रयास किया, जिससे सभी बुरी तरह से घायल हो गए। हमले में हरजीत कौर की बाजू टूट गई। उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed