फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   weather, turned, makar, sankranti

मकर संक्रांति पर तीखी हुई ठंड

Thu, 14 Jan 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 14 Jan 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
weather, turned, makar, sankranti
चालू सीजन के दौरान वीरवार को पहली बार ठंड ने जबरदस्त तेवर दिखाए। वीरवार को शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग बराबर हो गया।
विज्ञापन


पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार के मुकाबले दिन के तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हवा में नमी की मात्रा 95 से 97 फीसदी तक रिकार्ड की गई।


कंपकंपाती सर्दी के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बार कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी। दिसंबर और जनवरी की 13 तारीख तक तापमान बीस डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा। इससे लोगों को सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed