{"_id":"629e5d82db1942736b3e3ac1","slug":"weapons-deposited-in-the-police-station-recovered-from-drug-smugglers-bathinda-news-pkl4529021100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा : नशा तस्करों से बरामद हुआ थाने में जमा असलहा, जांच के लिए गठित की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा : नशा तस्करों से बरामद हुआ थाने में जमा असलहा, जांच के लिए गठित की टीम
विज्ञापन
बठिंडा। थाना दयालपुरा में जमा करवाया गया असलहा नशा तस्करों से बरामद होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं असलहे के असली मालिक प्रीतम सिंह ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि असलहा उसने थाने में जमा करवाया था, लेकिन अब नशा तस्करों से उसका असलहा मिलना कई तरह के सवाल खडे़ करता है। इस मामले की जांच के लिए डीएसपी शिवजीत सिंह मान ने एक टीम का गठन कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 27 मई को सीआईए स्टाफ-1 ने रामपुरा में एक नशा तस्कर रितिक खन्ना को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में नशे की गोलियां व असलहा बरामद किया था। इस कार्रवाई दौरान नशा तस्कर का एक साथी मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में कथित आरोपितों के खिलाफ थाना रामपुरा में नशा तस्करी व असलहा एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया गया था।
जांच में पता चला कि बरामद असलहे का असली मालिक भगता भाईका का प्रीतम सिंह है। उसने असलहा 3 जून 2020 को थाना दयालपुरा में जमा कराया गया था। क्योंकि उसके खिलाफ इरादा कत्ल का पर्चा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
असलहा मालिक प्रीतम सिंह ने बताया कि उस पर 21 मार्च 2020 को थाना दयालपुरा में इरादा कत्ल का केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद उसने अपना हथियार पुलिस के सुपुर्द किया हुआ था। पुलिस द्वारा पकड़े गए कथित आरोपी रितिक खन्ना ने बताया कि यह असलहा उसके साथी साहिल ने दिया था। असलहा थाने से बाहर कैसे आया, इसका खुलासा साहिल की गिरफ्तारी के बाद ही होगा।
वहीं मामले में थाना दयालपुरा की एसएचओ आईपीएस डा. दर्पण अहलुवालिया का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। मगर मामला गंभीर है, जिसकी वह जांच करवाएंगे। दूसरी तरफ डीएसपी डी विश्वजीत सिंह मान ने कहा कि मामले की जांच करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले में थाने में तैनात रह चुके एक पुलिस कर्मी की मिलीभगत के कारण ही हथियार थाने से बाहर गया है। सूत्रों ने बताया कि इसका खुलासा जांच के दौरान होगा।