फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   we arrest lady akali leader when she discharge from hospital

अकाली नेत्री के स्वस्थ होते ही उसे गिरफ्तार करेंगे : डीएसपी रंधावा

Wed, 27 May 2020 06:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
we arrest lady akali leader when she discharge from hospital
डेरा बाबा जगीरदास तपा के डेरा संचालक महंत हुक्म दास बबली की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इस मौत पर डेरा संचालक के पारिवारिक सदस्यों ने शिअद की राज्य की सीनियर उपाध्यक्ष अकाली नेत्री जसविंदर कौर शेरगिल व उसके भाइयों पर उसे सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे सोमदास के बयान पर शिअद स्त्री विंग की सीनियर प्रांतीय उपाध्यक्ष जसविंदर कौर शेरगिल, दोनों भाइयों के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ शिअद स्त्री विंग की प्रांतीय उपाध्यक्ष जसविंदर कौर शेरगिल सिविल अस्पताल बरनाला में उपचाराधीन है, जिनका अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है, जैसे ही सिविल अस्पताल से वह मेडिकली फिट हो जाती हैं, पुलिस उनको गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू करेगी। डीएसपी तपा रविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पुलिस ने मृतक हुक्म दास बबली के बेटे के बयान पर जसविंदर कौर शेरगिल उसके दोनों भाइयों राजविंदर सिंह व प्रदीप सिंह के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन जसविंदर कौर शेरगिल अस्पताल में एडमिट है, जैसे ही वह ठीक हो जाती है, उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिविल अस्पताल में पुलिस तैनात की गई है। उनके दोनो भाइयों को गिरफ्तार करने के लिए भी छापा मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed