फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Warring said on the robbery at the goldsmith's shop that the law and order situation in Punjab is bad.

Ludhiana News: सुनार की दुकान में लूट पर वड़िंग बोले- पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत खराब

Fri, 31 Oct 2025 09:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Warring said on the robbery at the goldsmith's shop that the law and order situation in Punjab is bad.
जालंधर। वीरवार को विजय सुनार की दुकान पर हुई लूट मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भार्गव कैंप पहुंचे और सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने ज्वेलर के परिवार से बात कर दिलासा दिया और कहा कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। वड़िंग ने कहा कि सूबे में हर रोज दिन दहाड़े वारदातें हो रही हैं। पंजाब सरकार लॉ एंड ऑर्डर में फेल रही है। कभी गैंगवार हो रही है तो कहीं पर दिन दहाड़े कारोबारियों को लूट लिया जा रहा है। ऐसे डर के माहौल में कैसे लोग काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर पुलिस भी लूट की वारदातों को ट्रेस करने में लगातार फेल साबित हो रही है। उनके साथ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर के अलावा विधायक परगट सिंह और कांग्रेस के कई सीनियर नेता थे।
विज्ञापन

थाने के बाहर लोगों ने दिया धरना: भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर की दुकान में गन पॉइंट पर हुई लूट मामले में महिलाओं ने थाना भार्गव कैंप के बाहर धरना दिया। वहीं, दुकान मालिक का कहना है कि बीते दिन थाना प्रभारी ने 11 बजे उन्हें थाने में आने के लिए बुलाया था और कहा था कि वह आरोपियों को 11 बजे तक गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन जब वह थाने आए तो देखा थाना ही खाली पड़ा हुआ है। पूर्व पार्षद विपिन कुमार ने थाने के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article