फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Vigilance engaged in checking connections with leaders and colonizers of Anaj Mandi Transportation Tender scam of Manpreet

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला : मनप्रीत के नेताओं और कालोनाइजरों से कनेक्शन जांचने में जुटी विजिलेंस

Mon, 05 Sep 2022 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vigilance engaged in checking connections with leaders and colonizers of Anaj Mandi Transportation Tender scam of Manpreet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में कांग्रेसी नेता मनप्रीत सिंह इस्सेवाल से पूछताछ के बाद कई खुलासे होते नजर आ रहे हैं। विजिलेंस की टीम इस मामले में अभी खुलकर कुछ बताने को तो तैयार नहीं, लेकिन सूत्र जो बताते हैं कि मनप्रीत इस्सेवाल के नेताओं और कालोनाइजरों से कनेक्शन पर विजिलेंस की टीम लगातार जांच में जुटी है। विजिलेंस की टीम यह जांच कर रही है कि चार साल तक पहले दो पहिया स्कूटर की सवारी करने वाले मनप्रीत सिंह इस्सेवाल कैसे करोड़ों रुपये की जायदाद और लग्जरी गाड़ियों का मालिक बना। उसने कैसे अपने राजनीतिक रिश्तों का इस्तेमाल किया और किन लोगों के जरिये प्रापर्टी के सौदे कराए। इतना ही नहीं विजिलेंस की टीम की शहर की बड़ी कंपनियों पर नजर है जिन्होंने मनप्रीत के जरिये प्रापर्टी खरीदी है। अब यह जांच की जा रही है कि कही इन जमीनों पर नेताओं के पैसे निवेश हैं या नहीं।
विजिलेंस की टीम मनप्रीत इस्सेवाल से लगातार पूछताछ करने में जुटी है। उससे कई रिकार्ड मंगवाए गए और उसके बाद विजिलेंस के हाथ कई ऐसे सबूत लगे जिससे बड़ी कंपनियां विजिलेंस की रडार पर पहुंच गईं। विजिलेंस अब यह जांच करने में जुटी है कि मनप्रीत इस्सेवाल ने जो प्रापर्टी का कारोबार किया है उसका नेताओं और कालोनाइजरों के बीच कनेक्शन कैसे हुआ और वह इतना बड़ा कारोबार किस नेता के दम पर किया। पुलिस यह भी जांच करने में जुटी है कि जो कारोबार मनप्रीत इस्सेवाल ने किया है उसमें किसी नेता का पैसा लगा है या नहीं। इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि मनप्रीत से करीब 500 एकड़ जमीन की रजिस्ट्रियों का रिकार्ड हाथ लगा है, जो मनप्रीत इस्सेवाल व उसकी पत्नी के नाम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के हवाले से इस्सेवाल के पास गांव इस्सेवाल, चंगनवाल, मोर करीमा, खंजरवाल, रुमी, ढल्ला, मल्ला, चक्क, गोरसियां कादरबख्श और सलेमपुरा गांव में आती करीब 500 एकड़ की जमीनों की रजिस्ट्रियां कब्जे में आने की बात सामने आ रही है। इसका बाजार मूल्य 1500 से 2000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि अभी इस मामले में विजिलेंस कुछ भी अधिक बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस की ओर से जगरांव, सिधवां बेट, मुल्लांपुर, लुधियाना वेस्ट सहित कई तहसीलों से प्रॉपर्टी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। विजिलेंस मनप्रीत सिंह इस्सेवाल से संबंधित प्रॉपर्टी का रिकार्ड तो जुटा ही रही है, साथ में इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि मनप्रीत सिंह इस्सेवाल जैसे कई और मनप्रीत तो नहीं, जो इतने बडे़ स्तर पर प्रॉपर्टियों की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवाकर पूरा प्रॉपर्टी सिस्टम चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed