फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Vigilance caught ASI taking a bribe of five thousand in Bathinda

विजिलेंस ने पांच हजार की रिश्वत लेते एएसआई दबोचा

Tue, 02 Feb 2021 10:26 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Vigilance caught ASI taking a bribe of five thousand in Bathinda
बठिंडा। रामपुरा के थाना सिटी में तैनात एएसआई को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एएसआई की पहचान बलदेव सिंह के तौर पर हुई है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विजिलेंस के एसएसपी नरिंदर भार्गव ने बताया कि बीते दिनों रामपुरा क्षेत्र निवासी ज्योति का उसके अपने परिवार से झगड़ा हो गया था। रामपुरा थाना सिटी पुलिस ने दूसरे पक्ष का बयान दर्ज कर ज्योति, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसएसपी ने बताया कि उक्त मामले में ज्योति ने अपनी और अपनी माता की अदालत से अग्रिम जमानत करवा ली थी। अब उसने अपने भाई एवं पिता की जमानत करवानी थी। इसके लिए 29 जनवरी 2021 को थाना सिटी रामपुरा के एएसआई बलदेव सिंह की ओर से अदालत में रिकार्ड पेश किया जाना था। उक्त एएसआई ने अदालत में रिकार्ड पेश करने के बदले ज्योति से 8 हजार रुपये मांगे। पैसे न मिलने पर एएसआई ने उस दिन रिकार्ड पेश नहीं किया। अदालत ने दो फरवरी की तारीख सुनवाई के लिए निश्चित कर दी। एसएसपी ने बताया कि ज्योति ने विजिलेंस को शिकायत कर उक्त एएसआई को रिश्वत देने के लिए घर बुला लिया। जब एएसआई रिश्वत लेकर जाने लगा तो विजिलेंस टीम ने सरकारी गवाहों के सामने उसे पांच हजार रुपये समेत दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed