{"_id":"632ee50fa45c543a9d0e2d93","slug":"video-of-an-acp-from-ludhiana-beating-shopkeeper-with-sticks-during-night-patrol-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पंजाब पुलिस के एसीपी ने दुकानदार को डंडों से पीटा, देर रात गश्त के दौरान दिखाया पुलिसिया रौब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Video: पंजाब पुलिस के एसीपी ने दुकानदार को डंडों से पीटा, देर रात गश्त के दौरान दिखाया पुलिसिया रौब
Sat, 24 Sep 2022 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:38 PM IST
सार
दुकानदार डर के कारण एसीपी के खिलाफ शिकायत तक नहीं करने जा पा रहा। पीड़ित की दुकान का नाम शगुन बीकानेर है। दुकान के मालिक ने घटना की शिकायत हलका नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा से की है।
विज्ञापन
दुकानदार को पीटता एसीपी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लुधियाना के एक एसीपी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एसीपी देर रात गश्त के दौरान एक दुकानदार को डंडों से पीटते दिख रहे हैं। वीडियो में एसीपी के साथ एक ओर मुलाजिम भी दिख रहा है। दुकानदार को घसीट कर गाड़ी में भी डाला गया। वीडियो शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। दुकानदार ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत करने के बजाय मामला इलाका विधायक मदन लाल बग्गा के ध्यान में लाया है। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: भारसिंहपुरा पुजारी हत्याकांड: NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, मेरठ के गगनदीप सिंह की भी थी भूमिका
बताया जा रहा है कि एसीपी अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। शुक्रवार देर रात को इलाके में एक दुकानदार अपनी मिठाई की दुकान बंद कर रहा था और उसके साथ कुछ युवक खड़े थे। एसीपी ने उक्त दुकानदार के साथ साथ बाकी लोगों को अपना पुलिसिया रौब दिखाना शुरू कर दिया। वह सभी के साथ दुर्व्यवहार करने लगे और गालियां देने लगे। इसी दौरान एसीपी ने दुकानदार पर डंडों की बरसात कर दी। उनके हाथ में जो लाठी थी उसी से दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी और उसे शटर में पटक-पटक कर पीटा। इसके बाद एसीपी दुकानदार को अपनी टीम के साथ जबरदस्ती गाड़ी में ले गए। बाद में दुकानदार को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि दुकानदार डर के कारण एसीपी के खिलाफ शिकायत तक नहीं करने जा पा रहा। पीड़ित की दुकान का नाम शगुन बीकानेर है। दुकान के मालिक ने घटना की शिकायत हलका नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा से की है। घटना उस समय की है, जब दुकानदार दुकान बंद कर रहा था। जब इस बारे में पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी एसीपी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। अगर शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी।