फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Values ??found after three months

तीन माह बाद हो पाया संस्कार

Mon, 04 Nov 2013 11:21 PM IST
अमर उजाला, हलवारा/जगरांव
अमर उजाला, हलवारा/जगरांव Updated Mon, 04 Nov 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
Values ??found after three months
सऊदी अरब की ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी कर रहे पंजाबी ड्राइवर के शव को भारत लाने में तीन माह का समय लग गया। ड्राइवर दविंदर सिंह (42) की सड़क हादसे में वहां मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को उनका गांव में परिजनों, मित्रों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया।

 जगरांव के नजदीक गांव गुरुसर काउंके निवासी दविंदर दुबई की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। दुर्घटना में तीन माह पहले उनकी मौत हो गई।

उनके शव को भारत लाने के लिए सऊदी अरब की सरकार से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में तीन माह का वक्त लग गया।

इन औपचारिकताओं को पूरा करने में समाज सेवक एवं दुबई के होटल व्यवसायी एसपीएस ओबराय की अहम भूमिका रही। दविंदर के शव को दुबई से मलयेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद गांव काउंके में संस्कार कर दिया। इस अवसर पर एसपीएस ओबराय भी खास तौर पर मौजूद रहे।

 बातचीत में ओबराय ने कहा कि रियाद में अभी फरीदकोट के दो लोगों एवं भवानीगढ़ के एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उनकी औपचारिकताओं को भी पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ओबराय ने कहा कि इसमें हो रही अनावश्यक देरी के संबंध में उन्होंने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर से भी मुलाकात की। ओबराय ने भरोसा दिलाया कि बाकी शवों को वह 29 नवंबर तक भारत ले आएंगे। ओबराय ने कहा कि इस संबंध में वह सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed