फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Cycle Industry under pressure due to rising raw material costs prices could increase by up to ₹160

महंगी हो सकती है साइकिल: कच्चे माल की महंगाई से उद्योग पर दबाव, 160 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

Sat, 10 Oct 2026 09:26 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Sat, 10 Oct 2026 09:26 AM IST
सार

प्लास्टिक दाना, कागज, तेल, पेंट, केमिकल और कलपुर्जों के दाम 20 से 25 फीसदी तक बढ़े हैं। इससे साइकिल निर्माताओं पर लागत का दबाव काफी बढ़ गया है। जी-13 साइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सदस्यों की सतलुज क्लब में बैठक हुई।

विज्ञापन
Cycle Industry under pressure due to rising raw material costs prices could increase by up to ₹160
लुधियाना में जी-13 बाईसाइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

कच्चे माल और औद्योगिक सामग्रियों की लगातार बढ़ती कीमतों ने साइकिल उद्योग की उत्पादन लागत बढ़ा दी है। पिछले एक महीने में स्टील के दाम करीब 7,000 रुपये प्रति टन बढ़े हैं।
विज्ञापन


प्लास्टिक दाना, कागज, तेल, पेंट, केमिकल और कलपुर्जों के दाम 20 से 25 फीसदी तक बढ़े हैं। इससे साइकिल निर्माताओं पर लागत का दबाव काफी बढ़ गया है। जी-13 साइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सदस्यों की सतलुज क्लब में बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और उत्पादन पर असर पर चर्चा हुई। प्रधान राजिंदर जिंदल और महासचिव रोहित पाहवा ने इसे चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत पर मौजूदा कीमतों पर कारोबार मुश्किल है। निर्माताओं को अपनी उत्पादन लागत और बाजार की परिस्थितियों की समीक्षा करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्य निर्धारण पर एसोसिएशन का रुख 
कुछ निर्माता प्रति साइकिल करीब 160 रुपये तक कीमत बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह कीमतों में बढ़ोतरी का कोई सामूहिक फैसला नहीं कर रही है। प्रत्येक निर्माता अपनी व्यावसायिक परिस्थितियों के अनुसार स्वतंत्र रूप से कीमतों की समीक्षा करेगा। यह 160 रुपये तक की संभावित बढ़ोतरी केवल एक आकलन है, अनिवार्य घोषणा नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed