फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Used to extort illegal money from shops by pretending to be GST officer, shopkeepers beat him up

Ludhiana News: खुद को जीएसटी अधिकारी बता दुकानों से करते थे अवैध वसूली, दुकानदारों ने पीटा

Wed, 09 Oct 2024 09:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 09 Oct 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Used to extort illegal money from shops by pretending to be GST officer, shopkeepers beat him up
तीनों केसरगंज मंडी स्थित ड्राईफ्रूट की दुकानों पर फर्जी जीएसटी मुलाजिम बन गए थे
विज्ञापन

लोगों के लिफाफे तक आरोपी करते थे चेक, जांच के बाद दुकानदारों ने जमकर की धुनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जीएसटी विभाग के अधिकारी बताकर दुकानों और सामान लेकर जा रहे राहगीरों से अवैध वसूली करने वाले तीन फर्जी जीएसटी मुलाजिमों को मार्केट के लोगों ने काबू किया। फर्जी मुलाजिम बनकर आरोपियों ने दुकानदार से ड्राईफ्रूट लिया। जब पैसे देने की बात आई तो खुद को अधिकारी बता रौब डालने लगे।
शक होने पर दुकानदारों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पता लगाया तो उन्होंने साफतौर पर कह दिया कि इन तीनों का जीएसटी विभाग से कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद दुकानदारों ने तीनों की धुनाई शुरू कर दी, जिसके बाद तीनों माफी मांगने लगे। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस जांच करने में जुटी है कि तीनों कहां से हैं और उनके जो साथी वहां से गायब हो गए वे कहां हैं।
विज्ञापन

केसरगंज मार्केट के प्रधान हरकेश मित्तल के मुताबिक पिछले दो दिनों से छह लोग इलाके में अलग-अलग जगहों पर खड़े थे और खुद को जीएसटीए विभाग का अधिकारी बताते थे। वे कई दुकानदारों से अवैध वसूली कर चुके थे। हरकेश मित्तल के मुताबिक छह लोगों की इस फर्जी टीम में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार को आरोपी एक दुकान पर सामान लेने के लिए गए। जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो वह खुद को जीएसटी विभाग का मुलाजिम बता रौब मारने लगा। इस पर दुकानदार ने साथी दुकानदारों को बताया, सभी वहां पहुंच गए। इसी दौरान फर्जी मुलाजिम घबरा गया तो दुकानदारों को शक हुआ। जब उन्हें काबू किया तो उनकी दो महिला साथी और एक व्यक्ति वहां से चुपचाप खिसक गए। इसके बाद दुकानदारों ने सारा चेक करवाया तो पता चला कि तीनों फर्जी हैं। इतना पता चलते ही दुकानदारों ने तीनों की जमकर धुनाई शुरू कर दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। उनसे बरामद एंटी करप्शन ब्यूरो का एक कार्ड भी बरामद किया गया है उसे भी पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed