{"_id":"6aa151118c5d5cf62a02a9fd","slug":"uproar-in-jagraon-during-bidding-for-shamlat-land-fir-against-three-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117794-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: जगरांव में शामलात जमीन की बोली में हंगामा, तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: जगरांव में शामलात जमीन की बोली में हंगामा, तीन पर एफआईआर
Wed, 09 Sep 2026 05:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। ग्राम पंचायत की शामलात जमीन की बोली में कथित तौर पर हंगामा करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना के कारण बोली प्रक्रिया बाधित हुई और पंचायत को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।
थाना जोधा पुलिस ने गांव दोलो खुर्द निवासी दविंदर सिंह, मनदीप सिंह और हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दविंदर सिंह और मनदीप सिंह बाप-बेटे बताए जा रहे हैं। ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत के अनुसार, 3 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे शामलात जमीन को ठेके पर देने के लिए बोली रखी गई थी। बोली की कार्रवाई के दौरान तीनों व्यक्तियों ने कथित तौर पर बाधा डाली और हंगामा किया। इससे बोली आगे नहीं बढ़ सकी और उसे रोकना पड़ा। ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी ने 8 जून को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत की जांच करने के बाद करीब तीन महीने बाद मामला दर्ज किया। अधिकारियों के अनुसार, बोली प्रक्रिया बाधित होने से पंचायत को वित्तीय नुकसान हुआ। सरकारी काम में बाधा डालने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।