{"_id":"64e9ab3a8befca5120078489","slug":"uproar-after-worm-found-in-pulao-ordered-from-dhaba-in-ludhiana-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: ढाबे से मंगवाए पुलाव में निकला कीड़ा, ग्राहक को लगी उल्टियां, फूड सेफ्टी टीम ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: ढाबे से मंगवाए पुलाव में निकला कीड़ा, ग्राहक को लगी उल्टियां, फूड सेफ्टी टीम ने किया चालान
Sat, 26 Aug 2023 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:07 PM IST
सार
सेहत विभाग को सूचित करने के बाद फूड सेफ्टी अफसर सतविंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सतविंदर सिंह ने किचन की जांच की और पाया कि खाना अनहाइजीनिक तरीके से बन रहा था, जिस कारण ढाबे का चालान किया गया।
विज्ञापन
पुलाव में निकला कीड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में एक मशहूर ढाबे से मंगवाए पुलाव में से कीड़ा निकलने के बाद हंगामा हो गया। पुलाव खाते ही 2 लोगों की तबीयत बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगे। ग्राहक ने पुलाव को बारीकी से देखा तो उसमें मरा हुआ कीड़ा पड़ा था। पुलाव में कीड़ा देखते ही ग्राहक शिकायत करने ढाबे पर पहुंच गया, लेकिन ढाबा मालिक ने उसकी एक नहीं सुनी और उल्टा उसी पर आरोप लगाने शुरू कर दिए।
यह भी पढ़ें: वार-पलटवार: गवर्नर के आरोपों पर भगवंत मान की दो टूक-थोड़ा इंतजार कीजिए राज्यपाल साहब, हर बात का जवाब मिलेगा
सूचना पाकर फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और ढाबे की किचन से सैंपल लेने के बाद ढाबे का चालान कर दिया। ग्राहक अशोक कपूर ने बताया कि लंच टाइम में घंटाघर चौक के ज्ञान ढाबे से पुलाव मंगवाया था। थोड़ा सा पुलाव खाते ही उनको और उनके एक साथी को उल्टियां शुरू हो गई। जब प्लेट में पड़े पुलाव को बारीकी से चेक किया तो उसमें मरा हुआ कीड़ा नजर आया। वह शिकायत करने ढाबे पर गए तो ढाबा मालिक ने बदतमीजी की और कहा कि पुलाव में कीड़ा तुमने खुद ही डाला होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिरोजपुर में दोहरा हत्याकांड: मोबाइल को लेकर हुई बहस के बाद फायरिंग, दो सगे भाइयों की मौत
सेहत विभाग को सूचित करने के बाद फूड सेफ्टी अफसर सतविंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सतविंदर सिंह ने किचन की जांच की और पाया कि खाना अनहाइजीनिक तरीके से बन रहा था, जिस कारण ढाबे का चालान किया गया। फूड सेफ्टी टीम ने किचन से परोसे जा रहे खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।