फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Union Health Minister should approve the amount for 300 beds of AIIMS - Harsimrat

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एम्स के 300 बिस्तरों के लिए राशि स्वीकृत करें- हरसिमरत

Thu, 31 Mar 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Union Health Minister should approve the amount for 300 beds of AIIMS - Harsimrat
बठिंडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने वीरवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. भारती पवार से एम्स, बठिंडा में ट्रामा सुविधाओं के लिए 300 बिस्तरों की सुविधा में अपग्रेड करने के लिए राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर एक बैठक की और उन्हें बताया कि एम्स, बठिंडा में इमरजेेंसी ब्लॉक केवल 30 इमरजेंसी केस संभालने की स्थिति में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले चरण में एम्स सुविधाओं में ट्रामा और आपातकालीन मामलों के लिए 200 से 300 बिस्तरों का प्रावधान था। बादल ने कहा कि चूंकि मालवा में कोई अन्य प्रमुख ट्रामा सेंटर नहीं है, इसीलिए एक समर्पित ट्रामा और आपातकालीन ब्लॉक के साथ 300 आपात स्थितियों के लिए अपग्रेड किया जाना चाहिए। सांसद बादल ने कहा कि नए नियमों के अनुसार प्रत्येक चिकित्सा संस्थान में आपातकालीन चिकित्सा विभाग और एक कौशल प्रयोगशाला होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन दोनों उपायों के लिए धनराशि स्वीकृत करने के अलावा संस्था के लिए आवश्यक उपकरण के साथ-साथ सुपर स्पेशियलिटी पदों को भी मंजूरी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

सांसद ने केंद्रीय मंत्री के ध्यान में लाया कि लगभग सभी एम्स को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं और डायग्नोस्टिक सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्वास्थ्य मंत्री टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई द्वारा की गई दवाओं की खरीद और जांच प्रयोगशाला की स्थापना की प्रक्रिया की जांच करे और इसे एम्स सुविधाओं में लागू करने के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि एम्स बठिंडा में फैकल्टी के लिए केवल 22 हाउसिंग इकाइयां हैं। ऐसे में फैकल्टी को उपयुक्त आवास प्राप्त करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से प्रोजेक्ट की स्वीकृत धनराशि से शेष आवास सुविधा के निर्माण का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस के 100 छात्रों, एमडी/एमएस स्नातकोतर के 50 छात्रों और नर्सिंग के 69 छात्रों के लिए शैक्षणिक सेशन शुरू हो गया है। यह भी बताया गया कि एम्स बठिंडा में बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं, जिनकी रोजाना ओपीडी में उपस्थिति 1500 है। मीटिंग में एम्स बठिंडा के कार्यकारी निदेशक डॉ. डीके सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed