फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Undertrial prisoner at Bathinda Central Jail commits suicide by hanging

Ludhiana News: सेंट्रल जेल बठिंडा में विचाराधीन हवालाती ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 23 Sep 2026 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 23 Sep 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Undertrial prisoner at Bathinda Central Jail commits suicide by hanging
बैरक की खिड़की की ग्रिल से लटका मिला शव, नशा तस्करी केस में 4 दिन पहले हुआ था गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

बठिंडा। सेंट्रल जेल बठिंडा में बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे एक विचाराधीन बंदी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जस्सू सिंह पुत्र अमरीक सिंह के रूप में हुई। उसे 19 सितंबर को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

जस्सू सिंह ने अपनी बैरक में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाया। जेल स्टाफ ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस और अधिकारियों को दी। शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। स्थानीय पुलिस और जेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed