फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Uncontrolled LPG tanker overturns in Ludhiana

लुधियाना में अनियंत्रित होकर एलपीजी से भरा टैंकर पलटा

Sun, 09 May 2021 11:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled LPG tanker overturns in Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर सड़क के बीच पलट गया। उस समय टैंकर में लगभग 16 टन एलपीजी गैस थी। यह हादसा गांव गिल के नजदीक सत्संग घर के पास शनिवार को देर रात करीब 12 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही थाना डेहलों के तहत पड़ती मराडो पुलिस चौकी व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जानकारी के मुताबिक टैंकर चालक गाजियाबाद से जरखड़ गांव की तरफ जा रहा था। जब वह गिल गांव के नजदीक पहुंचा तो कंबाइन आगे आने से अनियंत्रित होने होकर टैंकर सड़क के बीच पलट गया। उस समय टैंकर में ड्राइवर एवं क्लीनर मौजूद थे।
विज्ञापन

जिन्हें मामूली चोटें आईं है। घटना की सूचना मिलते ही मराडो चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मी भी अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंच गए। टैंकर में लगभग 16 टन एलपीजी होने पता चलते ही हादसे से बचने के लिए एहतियातन पुलिस कर्मियों ने जीटी रोड पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। साथ ही बिजली विभाग के कर्मियों से संपर्क कर पावर सप्लाई बंद करवाई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रविवार को दोपहर क्रेन की मदद से टैंकर को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed