फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Udhampur, Municipal Committee, Removed Enchrochment

Ludhiana News: 20 रेहड़ियों की जब्त, 12,600 रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
Udhampur, Municipal Committee, Removed Enchrochment
उधमपुर। नगर परिषद कार्यालय में जब्त की गई रेहड़िया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर में दिन व दिन बढ़ रहे अतिक्रमण के चलते पिछले एक सप्ताह में नगर परिषद की ओर से 20 के करीब रेहड़ियों को जब्त करने के साथ ही 12, 600 रुपये जुर्माना वसूला गया है। हालांकि मौजूदा समय में नगर परिषद के कार्यालय परिसर में जब्त की गई रेहड़ियों का जमावाड़ा लगा हुआ है।
गौरतलब है कि शहर में आए दिन अवैध तरीके से लगने वाली रेहड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है। उसी को देखते हुए नगर परिषद की ओर से एक सप्ताह के अंदर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर 20 रेहड़ियों को जब्त किया गया है। हालांकि नगर परिषद की ओर से शहर में 250 के करीब रेहड़ी के लाइसेंस जारी किए गए है। जबकि मौजूदा समय में शहर में लगनी वाली रेहड़ियों की संख्या एक हजार के करीब है।
विज्ञापन

वहीं नगर परिषद की टीम द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों जैसे गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, सैला तालाब, वीनस चौक, सलाथिया चौक के अलावा धार रोड व मुख्य बस स्टैंड पर अतिक्रमण अभियान चलाकर रेहड़ियों को जब्त किया गया है। ताकि शहर में जाम की समस्या से लोग व दुकानदार परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....
शहर में किसी को भी चाहे वह दुकानदार हो या रेहड़ी लगाने वाले अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ताकि शहर में जाम की स्थिति न पैदा हो ओर लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। राजेश
कुमार साहनी, खिलाफ फर्जी नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article