{"_id":"637a1c5fa50e3c52117ee10a","slug":"uday-and-amritraj-met-only-a-month-ago-both-wanted-to-make-a-big-gang-with-the-loot-money-ludhiana-news-pkl4688193128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: एक महीना पहले ही मिले थे उदय और अमृतराज, लूट के पैसों से खड़ा करना चाहते थे गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: एक महीना पहले ही मिले थे उदय और अमृतराज, लूट के पैसों से खड़ा करना चाहते थे गिरोह
Sun, 20 Nov 2022 05:53 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:53 PM IST
सार
आरोपी अपना बड़ा गिरोह तैयार कर लूट की बड़ी योजनाएं बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। आरोपियों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली थी और यह भी तय कर लिया था कि वह हथियार कहां से खरीदेंगे और इसके साथ साथ कैसे नौजवानों को अपने साथ जोड़ेंगे।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
विस्तार
लुधियाना पुलिस के साथ क्रास फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए लुटेरे अमृतराज सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुखविंदर सिंह गरेवाल के बेटे उदय सिंह गरेवाल की मुलाकात एक महीना पहले ही हुई थी। दोनों साथ लगते गांव के रहने वाले थे तो उनकी मुलाकातें भी बढ़ गई। जिसके बाद दोनों ने लूट की योजना बनाई। सूत्र बताते हैं कि आरोपियों ने यह प्लान कर रखा था कि पेट्रोल पंप से लूट के पैसे और एटीएम मशीन से निकलने वाले पैसों से हथियार खरीदे जाएंगे और उसके बाद गिरोह को बढ़ाया जाएगा ताकि लूट की ज्यादा वारदातों को बड़े स्तर पर अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन
आरोपी अपना बड़ा गिरोह तैयार कर लूट की बड़ी योजनाएं बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। आरोपियों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली थी और यह भी तय कर लिया था कि वह हथियार कहां से खरीदेंगे और इसके साथ साथ कैसे नौजवानों को अपने साथ जोड़ेंगे। मगर इससे पहले आरोपी खुद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कमिश्नरेट पुलिस अब लगातार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अमृतराज को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना फोकल प्वाइंट पुलिस की हिरासत में चल रहे उदय सिंह गरेवाल को शनिवार सीआईए टू की टीम ट्रांजिट रिमांड पर ले आई थी। अब यह बात सामने आ रही है कि अब कमिश्नरेट पुलिस दोनों को आमने सामने बैठा कर पूछताछ करेगी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि उनकी प्लानिंग क्या थी और उन्होंने किन किन लोगों को लूटने की योजना बनाई थी। इसके अलावा आरोपी हथियार कहां से खरीद कर लाए थे और आगे के हथियार किससे खरीद करने थे।
विज्ञापन
अमृतराज के हिस्से में आई थी करोड़ों रुपये की जायदाद
अमृतपाल भी उदय सिंह गरेवाल की तरह अच्छे परिवार से संबंध रखता है। आरोपी अमृतपाल से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह दो भाई है और उसकी मां ने दोनों भाईयों में बराबर बराबर जायदाद बांट दी थी। हैबोवाल इलाके में अमृतराज के पास करोड़ों रुपये की जायदाद पड़ी है। कुछ जायदाद तो उसने बेच दी है और उसी से अपना गुजारा कर रहा है, जबकि कुछ जायदाद उसने किराए पर दे रखी है और कुछ बेचने की फिराक में है। आरोपी के पास कोई काम धंधा नहीं था, लेकिन उसके शौक काफी बड़े थे। जिस कारण खर्च पूरा नहीं होता था तो आरोपी ने लूटपाट की योजना बनाई।