फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   UCPMA president made Jumbo Team

यूसीपीएमए प्रधान विश्वकर्मा ने बनाई जंबो टीम

Sat, 12 Oct 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 12 Oct 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
UCPMA president made Jumbo Team
लुधियाना में साइकिल उद्योग के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) में चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने जंबो टीम का गठन किया है। पूर्व प्रधान जोगिंदर कुमार को एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त किया है। चार वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। इनमें पूर्व महासचिव वरिंदर क पूर, जोगा सिंह, जतिंदर मित्तल और मनमोहन सिंह उबी शामिल हैं।
विज्ञापन



पूर्व चेयरमैन मनजीत सिंह खालसा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व प्रधान जीएल पाहवा को चीफ एडवाइजर बनाया है। इसके अलावा कई कमेटियां बना कर उनके कनवीनर, को-कनवीनर एवं चेयरमैन नियुक्त किए हैं। एसोसिएशन में यूथ क्लब बनाने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को यूसीपीएमए हाउस में हुई बैठक में संगठन की नई टीम ने आगे का रोडमैप तैयार किया।  एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी का ऐलान भी अगले सप्ताह तक कर दिया जाएगा। जंबो टीम पर प्रधान विश्वकर्मा का कहना है कि बेहतर ढंग से साइकिल उद्योग के लिए काम करने को सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पूर्व प्रधान मनमोहन सिंह मार्टेन को ट्रेड मार्क एवं पेटेंट कमेटी का कनवीनर बनाया है। रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल का कनवीनर अवतार सिंह भोगल, ट्रेडर सेल का कनवीनर प्रवीण गुप्ता और को-कनवीनर हेमराज कपिला को बनाया गया। मनजीत सिंह खालसा को कोर कमेटी एवं नई सदस्यता के लिए बनी स्क्रूटनी कमेटी का चेयरमैन बनाया है।

 केंद्रीय स्कीमों से संबंधित कमेटी का चेयरमैन बदीश जिंदल को बनाया है। प्रधान विश्वकर्मा का कहना है कि सभी पदाधिकारी संविधान के अनुसार ही बनाए हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल उद्योग को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा।


उधर एसोसिएशन के निर्वाचित महासचिव राजीव जैन का तर्क है कि संविधान इस तरह की टीम बनाने की इजाजत नहीं देता। संविधान के तहत आठ पदाधिकारियों का चुनाव मतदान या सर्वसम्मति द्वारा ही किया जा सकता है। उन्होंने इस टीम को पूरी तरह से असंवैधानिक करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed