{"_id":"65a26d3f15bf2af106099b65","slug":"two-wheels-of-goods-train-derailed-in-ludhiana-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: जगरांव के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के पहिये, शंटिंग करते समय हादसा, चार घंटे बाद चढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: जगरांव के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के पहिये, शंटिंग करते समय हादसा, चार घंटे बाद चढ़ाए
Sat, 13 Jan 2024 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Jan 2024 04:30 PM IST
सार
ड्राइवर खाली मालगाड़ी लेकर लुधियाना से फिरोजपुर जा रहा था। शंटिंग करते समय गार्ड के ब्रेक हटाने पर अचानक दो पहिये पटरी से नीचे उतर गए। चार घंटे की मशक्कत में बाद जैक की मदद से पहियों को पटरी पर चढ़ाकर मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
पटरी से उतरे मालगाड़ी के पहिए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में जगरांव स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात शंटिंग करते समय मालगाड़ी के 2 पहिये जाम होकर पटरी से नीचे उतर गए। यह हादसा रात 12 बजे के करीब रेलवे ट्रैक नंबर-3 पर हुआ। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर मिलते ही लुधियाना स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
सहायक स्टेशन मास्टर रमन कुमार, इंजीनियरिंग और परिचालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) को भी जगरांव की तरफ रवाना कर दिया गया।
मालगाड़ी को ड्राइवर विनय कुमार चला रहा था। उसने बताया कि वह खाली मालगाड़ी लेकर लुधियाना से फिरोजपुर जा रहे थे। शंटिंग करते समय गार्ड का ब्रेक हटाने पर अचानक दो पहिये पटरी से नीचे उतर गए। रिलीफ टीम ने मालगाड़ी के पहियों को दोबारा से पटरी पर चढ़ाने की कोशिशें शुरू की और करीब 4 घंटे की मशक्कत में बाद जैक की मदद से पहियों को पटरी पर चढ़ाकर मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि हादसे के समय मालगाड़ी खाली थी, जिस वजह से किसी तरह का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान किसी तरह का कोई ट्रैफिक बाधित नहीं हुआ, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई और हादसे का कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच फिरोजपुर मंडल के एईएन सुखदेव सिंह को सौंप दी है।