फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two wheeler thief couple arrested in Punjab

पंजाब में टू-व्हीलर चोर नवदंपती गिरफ्तार: पुलिस ढूंढती रह गई और लोगों ने धर दबोचा, स्कूटी चुराने आए थे दोनों

Wed, 31 Jul 2024 11:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 31 Jul 2024 11:21 PM IST
सार

पंजाब में टू-व्हीलर चोरी करने वाले नवदंपती आखिरकार पकड़े गए हैं। दोनों पति-पत्नी अलग-अलग जगह से स्कूटी व बाइक चुराते थे। दोनों को पुलिस ने नहीं बल्कि लोगों ने ही पकड़ा है।

विज्ञापन
Two wheeler thief couple arrested in Punjab
पकड़े गए पति पत्नी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में बीते कुछ दिन से एक नवदंपती टू-व्हीलर्स चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। दोनों शातिर पति-पत्नी घटना के वक्त सीसीटीवी में कैद भी हुए थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। हालांकि पुलिस को इनतक नहीं पहुंच पाई लेकिन लोगों ने ही दोनों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


नवविवाहिता महिला के हाथो में चूड़ा पहने साथी के साथ मिलकर अलग-अलग जगह से बाइक व स्कूटी चोरी की वारदातों का अंजाम दिया था। रविवार को आरोपियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें वह स्कूटी चोरी कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर तीन बजे वही महिला और उसका साथी मोगा के रामगंज मंडी से एक स्कूटी चुराने गए तो स्कूटी का लॉक न खुलने पर भागने लगे। लोगों को इनपर शक हुआ और उन्हें पकड़ लिया। दोनों ने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी हैं और मोगा में कुछ दिन में 5-6 स्कूटी व बाइक चुरा चुके हैं। इसके अलावा नानकसर में एक और लुधियाना से एक स्कूटी भी चोरी कर चुके हैं। दोनों फिरोजपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed