{"_id":"64bd06874c814eeba607971d","slug":"two-suspects-seen-in-civil-hospital-asked-the-nurse-to-photograph-the-children-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-795-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सिविल अस्पताल में दिखे दो संदिग्ध, नर्स से कहा बच्चों की फोटो खींच कर दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सिविल अस्पताल में दिखे दो संदिग्ध, नर्स से कहा बच्चों की फोटो खींच कर दे
Sun, 23 Jul 2023 04:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो के बदले पैसों को दिया लालच, नर्स ने मचाया शोर तो गायब हुए दोनों
थाना डिविजन दो पुलिस को दी गई शिकायत, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सिविल अस्पताल में बच्चा चोरी होने की पहले भी कई बार वारदात हो चुकी हैं। पैसे के लालच में कई लोग नवजात शिशु अस्पताल से चोरी कर चुके हैं। शनिवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो संदिग्ध सिविल अस्पताल में घुस आए और उन्होंने स्टाफ नर्स से कहा कि वह बच्चों के फोटो खींचकर दें। वह इसके बदले में उसे पांच सौ रुपये भी देंगे। जिसके बाद स्टाफ नर्स ने ऐसा न करने पर शोर मचा दिया और दोनों संदिग्ध फरार हो गए। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों संदिग्धों को काबू कर लिया है। मगर थाना डिविजन दो की पुलिस का कहना है कि कोई काबू नहीं है, जांच चल रही है। जांच के बाद दोनों को काबू कर लिया जाएगा। जो दो संदिग्ध अस्पताल में देखे गए थे उसमें से एक महिला भी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में स्टाफ नर्स काजल ड्यूटी पर थी। इसी दौरान साधु के कपड़े पहने वह एक महिला उसके पास आई और कहा कि उसे वार्ड में दाखिल बच्चों की फोटो खींच कर दे तो उसे पांच सौ रुपये देंगे। जिसके बाद काजल ने शोर मचा दिया और दोनों वहां से भागने लगे। जिसके बाद काजल ने तुरंत सिविल अस्पताल चौकी में तैनात मुलाजिमों को सूचना दी और पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्टाफ ने काबू कर लिया था। सूत्र बताते हैं कि देर रात पुलिस ने महिला और उसके साथी का मोबाइल व उनके बरामद अन्य दस्तावेज आदि खंगाले। फिलहाल पुलिस ने मामले में चुप्पी साधी हुई है। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध महिला ने जो अपना पक्ष रखा, उसे क्रॉस चेक किया जा रहा है। कई एंगल से जांच के बाद संदिग्ध महिला व व्यक्ति की सच्चाई सामने आ पाएगी।