फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two prisoners who had come for treatment escaped from police custody, then were caught.

Ludhiana News: मेडिकल कराने आए दो कैदी पुलिस कस्टडी से भागे, फिर किए काबू

Wed, 19 Feb 2025 10:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 19 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two prisoners who had come for treatment escaped from police custody, then were caught.
मेडिकल कराने आने के दौरान मुलाजिमों से हाथ छुड़वाकर भागे
विज्ञापन

हथकड़ी लगी होने के कारण दोनों एक स्पीड में नहीं भाग पाए, बाहर ही पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सिविल अस्पताल में बुधवार की सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब अदालत से सजा सुनाई जाने के बाद दो कैदियों को पुलिस मुलाजिम सिविल अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचे तो वह हाथ छुड़वाकर भाग गए। दोनों के भागने के बाद वहां मुलाजिमों ने शोर मचा दिया। दोनों आरोपी हथकड़ी लगी होने के कारण एक स्पीड में नहीं भाग सके तो बाहर मुलाजिमों ने दोनों को काबू कर लिया।
इसके बाद वहां मौजूद मुलाजिमों की सांस में सांस आई। सिविल अस्पताल से आरोपियों का भागना कोई पहली बार नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले भी कई बार आरोपी पुलिस मुलाजिमों को चकमा देकर फरार हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खुशकरण और हरचरण के खिलाफ थाना डिवीजन तीन में स्नैचिंग का मामला दर्ज हुआ था। दोनों को मंगलवार की शाम को अदालत ने सजा दे दी। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश होने के आदेश दिए गए थे ताकि दोनों को उनके सामने ही सजा सुनाई जाए। दोनों पेश हुए तो अदालत ने दोनों को हिरासत में लेने के आदेश जारी कर दिए। थाना डिवीजन तीन में तैनात एएसआई परमजीत दोनों को हिरासत में ले गए। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया जाना था। जांच के लिए एएसआई परमजीत सिंह टीम के साथ पहुंचे तो डाॅक्टर के कैबिन के बाहर ही खड़े थे। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस मुलाजिमों को धक्का दिया और चकमा देकर फरार हो गए। उनके भागते ही मुलाजिमों ने शोर मचा दिया। एक बार सिविल अस्पताल में अफरातफरी मच गई। बाहर पुलिस चौकी में तैनात मुलाजिम भी अलर्ट पर हो गए। उन्होंने घेराबंदी कर दोनों को काबू कर लिया। दोनों हथकड़़ी लगी होने के कारण स्पीड पर नहीं भाग पाए, इस कारण दोनों काबू में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed