फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two MLAs from Ludhiana will get ministerial posts in Punjab new cabinet

परिवर्तन: पंजाब की नई कैबिनेट में लुधियाना के दो विधायकों को मिलेगी जगह, आशु के साथ कोटली भी बनेंगे मंत्री

Sun, 26 Sep 2021 11:10 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 26 Sep 2021 11:10 AM IST
सार

लुधियाना के दो विधायकों को पंजाब की नई कैबिनेट में जगह मिलेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे भारत भूषण आशु को चन्नी कैबिनेट में भी जगह मिलेगी। वहीं खन्ना से विधायक गुरकीरत कोटली नया चेहरा होंगे।  

विज्ञापन
Two MLAs from Ludhiana will get ministerial posts in Punjab new cabinet
भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना से अब दो मंत्री होंगे। कांग्रेस सरकार ने नई कैबिनेट में विधायक आशु के के अलावा गुरकीरत कोटली का नाम भी शामिल कर लिया है। दोनों का नाम कैबिनेट में आने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


यहां बता दें कि इससे पहले विधायक भारत भूषण आशु साढ़े चार साल कैप्टन सरकार में मंत्री पद पर रह चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद उन्हें पहले डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा शुरू हो गई थी। यहां तक उनके समर्थकों ने पटाखे से लेकर लड्डू तक मंगवा लिए थे लेकिन शाम होते ही फैसला बदल गया। उनके लिए मंत्रिमंडल में बने रहना एक चुनौती बन गया था।
विज्ञापन


टीम राहुल गांधी का हिस्सा होने के कारण उन्हें दोबारा नई कैबिनेट में जगह मिल गई है। विधायक आशु इस बार निकाय विभाग पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, अब देखना होगा कि आखिरकार उन्हें कौन का मंत्रालय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। लुधियाना से विधायक राकेश पांडे पांचवीं बार विजयी रहे थे, वहीं विधायक सुरिंदर डाबर तीसरी बार। हलका वेस्ट से विधायक भारत भूषण आशु दूसरी बार विजयी हुए थे लेकिन कांग्रेस पार्टी ने विधायक राकेश पांडे और सुरिंदर डाबर को नजरंदाज कर आशु को मंत्री बनाया था। इसके बाद मंत्री पद मिलते ही आशु ने सभी महत्वपूर्ण पदों पर अपने चहेतों को तैनात कर दिया था।


यह भी पढ़ें- हरियाणा: गृह मंत्री विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी सस्पेंड, सीएम बोले-ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन हो या फिर मेयर सभी उनकी टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली कांग्रेस हाईकमान के साथ विधायक आशु की अच्छी पकड़ है, इसलिए कैप्टन सरकार के जाने के बाद नई कैबिनेट में उन्हें दोबारा शामिल कर लिया गया है। हालांकि पहले उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया जा रहा था, ऐन मौके पर पूरा खेल बदल गया। शनिवार दोपहर बाद जैसे नई कैबिनेट की घोषणा हुई, उसमें विधायक आशु और खन्ना से विधायक गुरकीरत कोटली को भी शामिल कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed