फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two Hawalati jumped out of Jail bus in Ludhiana, one arrested

Ludhiana: पेशी से लौट रहे हवालाती बस में बैठे पुलिस वालों को धक्का देकर बाहर कूदे, एक पकड़ा गया, दूसरा फरार

Sat, 10 Dec 2022 05:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Dec 2022 05:26 PM IST
सार

सेंट्रल जेल से शुक्रवार को बस जेल से अदालत पेशी के लिए बंदियों को लेकर आई थी। बस में अलग-अलग केसों से संबंधित कुल 37 हवालाती थे। जिन्हे पेशी पर लाया गया था।

विज्ञापन
Two Hawalati jumped out of Jail bus in Ludhiana, one arrested
सीसीटीवी में कैद हुआ भागता आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लुधियाना अदालत से पेशी भुगतने के बाद वापस जेल जा रही बस से दो हवालाती पुलिस मुलाजिमों को धक्का देकर बाहर की तरफ कूद गए। जब तक पुलिस मुलाजिम संभलते, एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। जबकि दूसरे को पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया है। फरार हुए आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू के रुप में हुई है, जबकि पकड़ा गया आरोपी हरजिंदर सिंह है। दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज थे। सूचना के बाद थाना कोतवाली और थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस पहुंच गई। घटना थाना डिवीजन नंबर-2 के एरिया की थी। इसलिए एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल से शुक्रवार को बस पीबी10एफएफ3696 जेल से अदालत पेशी के लिए बंदियों को लेकर आई थी। बस में अलग-अलग केसों से संबंधित कुल 37 हवालाती थे। जिन्हे पेशी पर लाया गया था। अदालत में पेशी के बाद दोबारा सभी हवालातियों को बस में बिठाया गया। जिसके बाद शाम को पुलिस मुलाजिम बस लेकर कोर्ट से जेल की तरफ रवाना हुए। जब बस जगरांव पुल से नीचे उतर कर यूटर्न ले रही थी।
विज्ञापन


तभी अचानक आरोपी दीपक कुमार और हरजिंदर सिंह ने गेट को धक्का मारा, फिर मुलाजिम को धक्का देकर चलती बस से नीचे कूद गए। इसके बाद दोनों आरोपी भागने लगे। बस से उतर कर तुरंत पुलिस मुलाजिमों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने हरजिंदर सिंह को दबोच लिया। लेकिन, दीपक कुमार जेएमडी मॉल के पास स्थित गलियों को फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। हरजिंदर सिंह को पकड़ कर पुलिस बस में लेकर गई, फिर वह बस लेकर वापस जेल लौट गई। वहां जेल सुपरिटेंडट को सारी घटना से अवगत करवाया गया और संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पर दर्ज है एनडीपीएस एक्ट के केस 
थाना डिवीजन नंबर-2 की एसएचओ अर्शप्रीत कौर का कहना है कि दोनों ही आरोपी बहुत शातिर थे। दीपक के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-1 में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज था। जबकि हरजिंदर सिंह को एसटीएफ की टीम ने काबू किया था। दोनों के कब्जे से कामर्शियल क्वांटिटी में नशा बरामद हुआ था। दोनों मौके का फायदा उठाते हुए भागने लगे। जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था। मगर दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। अब जेल के एएसआई के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी दीपक की तलाश कर रही है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed