फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two groups clashed in Ludhiana

Ludhiana: बेटी के रिश्ते को लेकर दो पक्षों में झड़प में छह जख्मी, अस्पताल पहुंचने पर दोबारा आपस में भिड़े

Tue, 20 Aug 2024 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 12:39 PM IST
सार

ओम प्रकाश ने बताया कि उनके ही मोहल्ले में रहने वाले लड़के के परिवार ने तीन साल पहले उनकी बेटी से रिश्ता करने की बात की थी। इसके बाद बातचीत चली तो एक साल पहले लड़के वालों ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के सदस्यों में अपसी रंजिश बढ़ गई।

विज्ञापन
Two groups clashed in Ludhiana
अस्पताल में भिड़े दो गुट - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के अमरपुरा के सैंसी मोहल्ले में बेटी के रिश्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों के लोग पहले मोहल्ले में लड़े और फिर जब सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे तो वहां पर भी एक दूसरे के साथ भिड़ गए। 
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर पहले हमला करने के आरोप लगा रहे हैं। अब पुलिस इलाके में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन




ओम प्रकाश ने बताया कि उनके ही मोहल्ले में रहने वाले लड़के के परिवार ने तीन साल पहले उनकी बेटी से रिश्ता करने की बात की थी। इसके बाद बातचीत चली तो एक साल पहले लड़के वालों ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के सदस्यों में अपसी रंजिश बढ़ गई। देर रात ओम प्रकाश अपने परिवार के साथ घर में ही था कि लड़के पक्ष के लोगों ने उनके घर के बाहर आकर गाली गलौज शुरू कर दी और उसने अपने साथियों को बुला कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में ओम प्रकाश एवं उसका बेटा संदीप जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लड़के के भाई ने आरेाप लगाया कि लड़की पक्ष के सदस्यों ने उन पर हमला बोला। इससे उनके परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग सिविल अस्पताल में भी आपस में भिड़ गए। सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी रेशम सिंह एवं एसआई सुखदेव सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed