फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two groups clashed first in the locality and then in the Civil Hospital, bricks and stones were thrown

Ludhiana News: पहले मोहल्ले में और फिर सिविल अस्पताल में भिड़े दो गुट, चले ईंट पत्थर

Wed, 30 Oct 2024 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 30 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed first in the locality and then in the Civil Hospital, bricks and stones were thrown
सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के बाहर एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर और सोती रही पुलिस
विज्ञापन

लोगों ने जगाया तो मुलाजिम पहुंचे, जांच में जुटी है थाना डिविजन दो की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहने वाला सिविल अस्पताल मंगलवार की रात से एक बार फिर सुर्खियों में है। सिविल अस्पताल में देर रात को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर तक चलाए गए। हैरानी की बात यह है कि चौकी के बाहर दोनों गुट भिड़ते रहे, लेकिन किसी मुलाजिम की नींद तक नहीं खुली। जब लोगों ने चौकी का गेट खुलवाया तो मुलाजिम बाहर आए, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
टिब्बा रोड के गुरमेल पार्क इलाके में दो गुट पहले मोहल्ले में मामूली बात को लेकर झगड़ पड़े और जब सिविल अस्पताल में दोनों गुट मेडिकल कराने के दौरान इकट्ठा हुए तो वहां भी हुड़दंग मचाया। थाना टिब्बा पुलिस अलग से जांच करने में जुटी है और थाना डिविजन दो की पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए इफ्तकार ने बताया कि वह गुरमेल पार्क के पास रहता है। मंगलवार की रात को इलाके में रहने वाले पिता-पुत्र ने इलाके के मदन नाम के व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। मदन के सिर पर गहरी चोट लगी थी और मोहम्मद शानू उसे मेडिकल चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया। हमलावर पिता-पुत्र सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अचानक ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। उनके साथ कुछ हथियारबंद लोग भी थे। ईंट लगने से शानू का माथा फूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे सीएमसी रेफर कर दिया। घायल शानू ने कहा कि टिब्बा रोड पर आपस में पड़ोसी लड़े थे। वह एक पक्ष का मेडिकल करवाने अस्पताल आया था लेकिन इतने में दूसरे पक्ष के दो लोगों ने ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए। फिलहाल दोनों पक्षों का मेडिकल हो गया है। हालांकि दूसरे गुट में घायल अस्पताल नहीं पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed