फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   two brother arrested with 3 kg heroin in ludhiana

दो सगे भाई 3 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2020 09:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
two brother arrested with 3 kg heroin in ludhiana
राजधानी दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन और अमृतसर के गैंगस्टर से हेरोइन की खेप लेकर अपनी पत्नियों के साथ सप्लाई करने वाले दो भगोड़े सगे भाइयों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपियों से तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन, साठ हजार रुपये ड्रग मनी, .32 का पिस्तौल, चार मैगजीन, 13 कारतूस और एक फार्चूनर कार बरामद की है। मोहाली स्थित एसटीएफ थाने में ईशर नगर निवासी राज कुमार राजू (28), उसकी पत्नी अंजलि (20), अरुण कुमार उर्फ अनु (27) उसकी पत्नी हरप्रीत कौर (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आईजी एसटीएफ स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने ईशर नगर के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान हेरोइन, ड्रग मनी, हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि आरोपी राजू और अनु दोनों सगे भाई है। दोनों पिछले करीब दस साल से नशे का कारोबार कर रहे है। दोनों ब्याज पर पैसे देने का काम भी करते है। दोनों भाईयों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी, हत्या के प्रयास, मारपीट, शराब तस्करी सहित कई मामले दर्ज है। दोनों कई मामलों में पुलिस को भगौड़े है। आरोपियों ने नशे के कारोबार से ही महानगर में दो तीन कोठियां और फार्चूनर कार खरीदी थी। वह कपूरथला को छोड़ कर लुधियाना में ही रह कर नशा तस्करी कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने तीस हजार रुपये में उत्तरप्रदेश से हथियार खरीदे थे। वह शौकिया तौर पर अपने पास हथियार रखते थे। आरोपी दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन से और अमृतसर के गैंगस्टर माणा से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन

810 ग्राम हेरोइन के साथ दंपति काबू
एसटीएफ ने हेरोइन तस्करी ते आरोप में एक दंपति को लोहारा रोड स्थित सिमरन पैलेस के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 810 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ ने नमन गुप्ता उर्फ राजा (30) और उसकी पत्नी प्रीति उर्फ कोमल (26) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि नमन के पास कोई काम धंधा नहीं था। उसकी पत्नी भी घरेलू कामकाज करती है। दोनों ने पिछले एक साल से बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed