फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two arrested including two kg of heroin in Ludhiana

दो किलो हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 05:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including two kg of heroin in Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। अमृतसर के बॉर्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर आगे सप्लाई देने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने शनिवार को सब्जी मंडी के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो किलो हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ थाना मोहाली में आरोपी कबीर नगर निवासी कमलजीत सिंह उर्फ कमल और भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसटीएफ के एसपी सुरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी टाटा 709 में हेरोइन की खेप ला रहे है। इस पर एसटीएफ की टीम सब्जीमंडी के पास नाका लगाकर गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी की बैटरी के पास छिपा कर रख गई दो किलो 17 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कमल घर में ही स्कूटर रिपेयर का काम करता है और भिंदा अपनी टाटा 709 गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन

आरोपियों का किंगपिन मोहल्ला अमर नगर निवासी राजवीर सिंह गिल है। वह उन्हें आदेश देता था कि हेरोइन कहां से लानी है। वह दोनों हेरोइन लाकर राजवीर को देते थे और राजवीर उसे आगे सप्लाई करता था। राजवीर ने ही दोनों को अपने किसी जानकार के पास अमृतसर बार्डर एरिया में हेरोइन लाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवीर सिंह के खिलाफ पहले भी तीन मामले नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। एसपी सुरिंदर कुमार ने बताया आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके किंगपिन राजवीर सिंह गिल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed